
शहरों के समाचार, 01 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: योगी सरकार ने पेश किया 28760 करोड़ का अनुपूरक बजट, त्रिपुरा में एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या की
शहर के समाचार (Aaj Ki Hindi Samachar) 01 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: उत्तर प्रदेश विधान मंडल के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 28,760.67 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित किया गया। विधानमंडल के दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। गिरिराज सिंह ने कहा बिहार में अवैध मदरसों-मस्जिदों की भरमार है। त्रिपुरा में एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या की। फतेहाबाद में प्रिंसिपल के कमरे में चाकू चले। अयोध्या राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर योगी सरकार की योजना के तहत 14 से 22 जनवरी तक प्रतिष्ठित मंदिरों में अनवरत रामायण, रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा। देहरादून में तीन दिवसीय श्री सिद्धबली महोत्सव आज से शुरू होगा। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :