नोएडा में STF का बड़ा एक्शन : चीनी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार, शेल कंपनियों के जरिए हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा

यूपी एसटीएफ ने नोएडा के सेक्टर-93 से हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में एक चीनी नागरिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

नोएडा : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हवाला, शेल कंपनियों और मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक चीनी नागरिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। STF के मुताबिक, गिरोह भारत में फर्जी कंपनियां बनाकर हवाला और अन्य आर्थिक अपराधों को अंजाम दे रहा था। तीनों आरोपियों को 22 जुलाई की रात करीब 10 बजे सेक्टर-93, पूर्वांचल सिटी, नोएडा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में चीन का नागरिक लियाओ लॉन्गहुई (Liao Longhui), गाजियाबाद निवासी संजीव कुमार और औरैया निवासी कोशलेंद्र शामिल हैं।

Noida Hawala Racket

नोएडा में चीनी कनेक्शन का बड़ा खुलासा

जांच में क्या सामने आया?

STF की जांच के अनुसार, लियाओ लॉन्गहुई वर्ष 2018 में भारत आया था और नोएडा स्थित YTL Manufacturing Pvt. Ltd. का संचालन कर रहा था। कंपनी मोबाइल फोन कवर बनाने का कारोबार करती थी। आरोप है कि चीन से कच्चा माल मंगाकर भारत में अंडर-इनवॉयसिंग के जरिए बिक्री की जाती थी और बची रकम हवाला के माध्यम से चीन भेजी जाती थी।

End of Feed