यूपी रोडवेज ने पैसेंजर्स की सुविधा के लिए इस कंपनी से मिलाया हाथ, यात्रियों को मिलेंगे आकर्षक ऑफर

UP Roadways News: अभीबस और यूपी रोडवेज के बीच करार होने यात्रियों को कई प्रकार के फीचर्स का लाभ मिलेगा। जैसे यात्री बस के टिकट को ऑनलाइन ही बुक करा सकते हैं। सभी पैसेंजर्स अपनी मनचाही सीट का चुनाव कर सकते हैं।

UP Roadways News: अगर आप भी से बस से ट्रैवल करते हैं तो यूपी रोडवेज की बसों में आप जरूर बैठे होंगे। ऐसे में आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब यूपी रोडवेज की बस से यात्रा के दौरान ऑनलाइन बुकिंग जैसे कई फीचर्स का उपयोग कर सकेंगे। वर्तमान समय में प्रदेश भर में यूपी रोडवेज की करीब 12,500 बसें चलती हैं। यूपी रोडवेज ने 2008 में बने अभीबस (बस सेवाओं के लिए प्रमुख टिकटिंग प्‍लेटफॉर्म) से करार कर लिया है। अभीबस इक्सिगो ग्रुप (Ixigo Group) का हिस्सा है। जो कि, टिकट बुकिंग की बाजार में एक प्रतिष्ठित ब्रांड है।

up roadways, up roadways latest news, up news update, up roadways hand with abhibus, what is abhibus, up news
यूपी रोडवेज। (सांकेतिक फोटो)

मिलेंगे ये फायदे

दावा है कि, अभीबस और यूपी रोडवेज के बीच करार होने यात्रियों को कई प्रकार के फीचर्स का लाभ मिलेगा। जैसे यात्री बस के टिकट को ऑनलाइन ही बुक करा सकते हैं। सभी पैसेंजर्स अपनी मनचाही सीट का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा बस की लाइव लोकेशन और आकर्षक डिस्‍काउंट की सुविधा भी बस यात्रियों को मिल सकेगी।

End of Feed