दिल्ली से यूपी जाने वाले यात्रियों की लिए बड़ी खबर है। अब आनंद विहार से प्रदेश के किसी भी शहर जाने के लिए रोडवेज बसें नहीं मिलेगी। यूपी रोडवेज जल्द ही अपनी बसों का संचालन दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से बंद कर देगा। ऐसे में बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को बड़ी परेशानी होगी। हालांकि, इन बसों को रोडवेज कौशांबी बस अड्डे से चलाएगा। यह फैसला रोडवेज का खर्च कम करने के लिए किया गया है।
फाइल फोटो
