UP Election से पहले शीट शेयरिंग पर कांग्रेस ने साफ किया रुख, कहा- देश और संविधान बचाना कुर्सी से ज्यादा जरूरी

Rajendra Pal Gautam: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे की चर्चा तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सीट शेयरिंग का मुद्दा अक्टूबर में ही सुलझ जाना चाहिए, ताकि उम्मीदवारों को चुनावी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

Rajendra Pal Gautam: दिल्ली में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस की रणनीति और INDIA ब्लॉक के विस्तार के सवाल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पार्टी का रुख स्पष्ट किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या INDIA ब्लॉक में अन्य दलों को भी शामिल किया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए किसी भी कुर्सी से ज्यादा महत्वपूर्ण देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।

Rajendra Pal Gautam

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम (फोटो- ANI)

भाजपा पर निशाना साधते हुए बोली ये बात

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि देश को बचाने, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने की इस मुहिम में जो भी लोग साथ आना चाहते हैं, उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान को मानते हैं, लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं और नहीं चाहते कि देश नफरत के आधार पर चले, वे सभी INDIA ब्लॉक के साथ आ सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई राजनीतिक दल ऐसे हैं जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने ही तैयार किया है और वे उसी के सहयोग से आगे बढ़ रहे हैं।

End of Feed