फूट-फूटकर रोये सपा शिक्षक MLC प्रत्याशी...BJP पर लगाए बूथ कैप्चरिंग के आरोप; बोले-अपना लूंगा इस्लाम धर्म

UP MLC Election 2026 : आगरा से सपा की ओर से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मीडिया के सामने मतदान प्रक्रिया में धांधली और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाते हुए फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने अधिकारियों के व्यवहार और वोट चोरी पर नाराजगी जताते हुए धर्म परिवर्तन करने की बात कही।

UP MLC Election 2026 : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे कर मतदान किया गया। इन सीटों में पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इन चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। वोटिंग के दौरान प्रदेश भर के विभिन्न पोलिंग बूथों पर वोट चोरी और बूथ लूटने के आरोप लगाए गए। समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों ने इससे जुड़े कुछ वीडियो भी साझा किए हैं। आगरा से सपा की ओर से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मीडिया के सामने मतदान प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगाते हुए फूट-फूट कर रोते नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया सनातन के नाम पर उनके साथ ज्यादती हो रही है। मौजूदा हालात से उनका भरोसा उठ गया है। लिहाजा, वे अगले महीने लखनऊ जाकर इस्लाम धर्म अपना लेंगे...

SP Candidate Akash Agarwal

सपा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल

बूथ कैप्चरिंग का आरोप

सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उनके समर्थकों, सहयोगियों और परिवार के लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि खेरागढ़ के बूथ नंबर 20 पर कब्जा किए जाने की घटना हुई है और इससे जुड़ा वीडियो कमिश्नर को भेजा गया है।

End of Feed