उत्तर प्रदेश का मौसम (31 May 2026) UP Weather Today: नौतपा में ठंडक का अहसास! बारिश से लू हुई गायब, यूपी के 57 जिलों में येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31 May 2026: नौतपा के बीच यूपी में मौसम ने करवट ले ली है। प्री-मानसून गतिविधियों के चलते पिछले तीन दिनों से कई जिलों में आंधी-बारिश दर्ज की जा रही है। आज 57 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में आज का मौसम (31 May 2026): उत्तर प्रदेश में नौतपा के दौरान बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। प्री-मानसून के चलते पिछले तीन दिनों से यूपी में आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। आज भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के 57 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट आई है और लू का दौर तो गायब हो गया है। पूरे प्रदेश का तापमान 10 डिग्री कम होकर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिससे गर्मी से काफी राहत मिली है।

UP Weather

यूपी के 57 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी में 31 मई को कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार आज यूपी के दोनों हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। बीच-बीच में हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।

End of Feed