शहर

दिल्ली का मौसम (31 May 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में मौसम का उलटफेर, कभी धूप-कभी बारिश; आज क्या है IMD का अलर्ट?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31 May 2026: दिल्ली-NCR में मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार को धूप, उमस, ठंडी हवाएं और बारिश, सभी का प्रभाव देखने को मिला। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

delhi weather

दिल्ली में आज का मौसम (31 May 2026): दिल्ली-एनसीआर में मौसम का उलटफेर जारी है। शनिवार को मौसम ने अपने कई रूप दिखाए। सुबह ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बनाया तो वहीं धूप ने उमस और गर्मी को फिर बढ़ा दिया। शाम होते-होते बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया। जिससे मौसम फिर सुहावना हो गया। हालांकि आज सुबह फिर से राजधानी में धूप निकल आई है। लेकिन दोपहर बाद फिर से मौसम करवट बदल सकता है।

दिल्ली में 31 मई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिसकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। शाम के बाद रात के समय भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। सोमवार से फिर मौसम साफ हो जाएगा।

मई में हुई सामान्य से कम बारिश

मई में इस बार दिल्ली में मिलाजुला मौसम देखने को मिला। शुरुआती 15 दिनों में मौसम सामान्य से ठंडा रहा। लेकिन बाद के 15 दिनों में गर्मी के साथ लू का दौर भी देखने को मिला। इस दौरान अधिकांश दिनों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर ही दर्ज हुआ। वहीं 9 दिन 43 डिग्री के पार तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं बारिश की बात करें तो इस बार मई में 18.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जो सामान्य से कम है। रविवार को दिल्ली में 10 से 20 मिनट तक कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान सफदरजंग में 0.9 मिमी, लोदी रोड में 3.5 मिमी, रिज में 0.4 मिमी, आया नगर में 0.2 मिमी और पालम में बूंदाबांदी दर्ज हुई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article