उत्तर प्रदेश का मौसम (29 March 2026) UP Weather Today: यूपी में आज से बारिश का नया दौर, 60 KM घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने का भी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29 March 2026: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश का सिलसिला जारी है। आज पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने का येलो अलर्ट है, अगले दो दिन पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश की संभावना है।

यूपी में आज का मौसम (29 March 2026): उत्तर प्रदेश में 15 मार्च के बाद से रुक-रुककर बारिश का दौर लगातार जारी है। लगातार एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। बारिश होने से गर्मी से भी राहत बनी हुई है। आज से बारिश का एक नया दौर यूपी में शुरू होने की संभावना है। जिसका प्रभाव पहले पश्चिमी यूपी में देखने को मिलेगा। जिसके बाद 30 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। जिसके चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

UP weather Rain

यूपी में आज होगी बारिश

यूपी में 29 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज वेस्ट यूपी में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। आज मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, शामली, गाजियाबाद, बिजनौर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा और आसपास के इलाकों मे हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह सामान्य रहने का पूर्वानुमान है।

End of Feed