उत्तर प्रदेश का मौसम (27 May 2026) UP Weather Today: यूपी में कहीं लू का रेड अलर्ट, कहीं बारिश की दस्तक; जानें अपने शहर का मौसम

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27 May 2026: यूपी में भीषण गर्मी और बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। बांदा 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। आज कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में आज का मौसम (27 May 2026): उत्तर प्रदेश में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। एक तरफ लू का प्रकोप लोगों को बेहला कर रहा है। वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में बादलों की आवाजाही के चलते गर्मी के तेवर नरम पड़े है। मंगलवार को एक बार फिर बांदा सिर्फ यूपी ही नहीं बल्कि पूरे देश का सबसे गर्म शहर दर्ज हुआ। यहां का तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके अलावा प्रयागराज, झांसी समेत कई अन्य शहरों में भी 45 से 46 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया। हालांकि 48 घंटों बाद गर्मी से तप रहे इन शहरों को बारिश की राहत मिलने वाली है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

यूपी में 27 मई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज आगरा, जालौन, बांदा, झांसी और महोबा में भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मथुरा, फिरोजाबाद और हाथरस में ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा 26 जिलों में लू का येलो अलर्ट है। यूपी के कई हिस्सों में आज बारिश की संभावना भी जताई गई है। IMD के अनुसार 16 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। जिनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बिजनौर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर और देवरिया शामिल हैं। इस दौरान कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है।

End of Feed