उत्तर प्रदेश का मौसम (25 May 2026) UP Weather Today: 9 दिन सूरज बरसाएगा आग!यूपी में नौतपा की आज से एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 May 2026: यूपी में इस समय भीषण गर्मी और लू का असर लगातार जारी है, जबकि कुछ इलाकों में आंधी-बारिश की संभावना भी बनी हुई है। आज से नौतपा भी शुरू हो गया है।

यूपी में आज का मौसम (25 May 2026): उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ भीषण गर्मी और लू के थपेड़े लोग झेल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आंधी-बारिश के आसार बन रहे हैं। इस बीच नौतपा भी आज से शुरू हो गया है, यानी वो 9 दिन जिसमें सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। ऐसे में लू के चलते हालात और बिगड़ सकते हैं। इस दौरान अधिकांश जिलों का तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं कुछ जगहों पर बारिश की भी चेतावनी दी गई है।

UP Weather

यूपी में लू के थपेड़ों के बीच आंधी-बारिश की चेतावनी

यूपी में 25 मई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में अधिकांश जगहों पर मौसम साफ रहेगा। लेकिन तराई और पूर्वांचल में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। सोमवार को प्रयागराज, वाराणसी समेत 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट है, वहीं 22 जिलों में ऑरेंज और 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गोरखपुर, देवरिया समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

End of Feed