उत्तर प्रदेश का मौसम (24 March 2026) UP Weather Today: यूपी में मौसम का रोलरकोस्टर, कभी बारिश-कभी तेज धूप; जानें आज का मौसम

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24 March 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। बीते दिनों हुई बारिश से यूपी में गर्मी से बड़ी राहत मिली है। जिसके बाद अब बारिश पर कुछ घंटों के लिए ब्रेक लग गया है। लेकिन 48 घंटों बाद फिर से बारिश की वापसी होने के आसार हैं।

यूपी में आज का मौसम (24 March 2026): उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी यहां बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है, तो कभी तेज धूप निकल रही है। यूपी में पिछले 24 घंटे में कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद आज फिर मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन दो दिन बाद फिर से बारिश की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। पहला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 26 मार्च से और दूसरा 29 मार्च से एक्टिव होने की संभावना है। इसका प्रभाव यूपी के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। जिसके कारण राज्य में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना है।

UP weather

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में फिलहाल दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज और कल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप भी निकलने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 26 मार्च को पश्चिमी यूपी में बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात के भी आसार हैं। हालांकि इस अवधि में पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क ही बना रह सकता है।

End of Feed