उत्तर प्रदेश का मौसम (2 April 2026) UP Weather Today: यूपी में 7 अप्रैल तक आंधी-बारिश से नहीं मिलेगी राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2 April 2026: उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश राहत और आफत दोनों का एहसास करा रही है। इससे गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जिलों में बारिश और ओलों से फसलें प्रभावित हुई हैं। आज यूपी के मौसम का हाल कैसा रहेगा, आइए जानें।

यूपी में आज का मौसम (2 April 2026): उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे एक ओर गर्मी से बड़ी राहत बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर ये बारिश किसानों के लिए आफत साबित हो रही है। कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की वजह से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बुधवार को भी लखनऊ, अमेठी समेत 20 शहरों में रुक-रुककर बारिश हुई। वहीं मंगलवार को कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे थे। फिलहाल अप्रैल के पहले सप्ताह में बारिश का मौसम बना रहने वाला है। 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। जिसके कारण यूपी में आगामी दिनों में फिर से आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें।

UP Weather

यूपी का मौसम

यूपी में 2 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में तेज धूप खिली रहेगी। आज कहीं भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कल से फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। 3 अप्रैल को यूपी के पश्चिमी हिस्से में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।

End of Feed