उत्तर प्रदेश का मौसम (16 April 2026) UP Weather Today: यूपी में गर्मी का तांडव शुरू! गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल, जानें क्यों अचानक बढ़ी गर्मी?

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 April 2026: यूपी में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करने लगी है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार पहुंच गया है, जबकि बांदा सबसे गर्म रहा।

यूपी में आज का मौसम (16 April 2026 Uttar Pradesh Weather Today): उत्तर प्रदेश में गर्मी का टॉर्चर शुरू हो गया है। सूरज भी अपने तीखे तेवर दिखा रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों से कम निकल रहे हैं। गर्म हवाओं के चलते कई जिलों में लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। तेज गर्मी के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार पहुंच गया है। यूपी में गर्मी से सबसे अधिक तपने वाला जिला बांदा बना गया है, जहां बुधवार को बांदा में दिन का पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद झांसी, प्रयागराज और वाराणसी में भी 40 डिग्री के ऊपर तापमान रहा।

End of Feed