UP Weather: यूपी में होली के बाद बढ़ी गर्मी की मार, दिन में चुभने लगी धूप; पछुआ हवाएं भी पड़ी धीमी

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 March 2026: उत्तर प्रदेश में मार्च शुरू होने के साथ ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। जिससे दिन में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी महसूस हो रही है।

यूपी में आज का मौसम (06 March 2026): उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी जोर पकड़ने लगी है। पिछले कई दिनों से मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। जिसके कारण दिन में सूरज की तपिश भी बढ़ती जा रही है, जिससे अभी से ही दिन में तेज धूप निकलने लगी है। ऐसे में दिन में बाहर निकलने पर धूप चुभन भरी लगने लगी है। दिन के साथ ही अब रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी हिस्से में कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। जिससे दिन में तेज गर्मी महसूस होने लगी है। गुरुवार से पछुआ हवाओं की रफ्तार भी धीमी हो गई है। जिसके कारण आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

UP Weather

यूपी का मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने वाला है। जिससे दिन में तेज धूप निकली रहेगी। ऐसे में लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है। आगामी एक सप्ताह तक यूपी में मौसम साफ ही बने रहने की संभावना है। इस दौरान बादल छाने या बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। 11 मार्च तक यूपी के किसी भी हिस्से में कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि साफ मौसम के कारण दिन में धूप की तपिश में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

End of Feed