उत्तर प्रदेश का मौसम (03 June 2026) UP Weather Today: यूपी में गर्मी की वापसी या बारिश की दस्तक? IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03 June 2026: यूपी में बारिश का सिलसिला कमजोर पड़ने लगा है, लेकिन 3 जून से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम फिर करवट ले सकता है।

यूपी में आज का मौसम (03 June 2026): उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अब धीरे-धीरे थमने लगा है। जिसके चलते तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। हालांकि आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज लगभग 35 जिलों में तेज हवाओं संग बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है।

Up Weather

यूपी में लौटेगी बारिश

यूपी में 3 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम का मिला-जुला प्रभाव रहेगा। कहीं तेज धूप निकलेगी तो कहीं बादल छाए रहेंगे। जिससे गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। जिसमें इसमें आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी शामिल हैं। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। बुधवार को कुछ जगहों पर बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

End of Feed