शहर

दिल्ली का मौसम (03 June 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में कब होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आज का मौसम

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03 June 2026: दिल्ली में बादलों की आवाजाही से भीषण गर्मी से राहत बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Photo : Times Now Digital

दिल्ली में आज का मौसम (03 June 2026): दिल्ली-NCR में बादलों की आवाजाही के चलते मौसम बदल गया है। जिसके कारण तेज गर्मी और लू से राहत बनी हुई है। हालांकि बीतों दिनों में मौसम विभाग द्वारा जारी संभावना के बावजूद राजधानी में बारिश नहीं हुई। इसके बावजदू गर्मी में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ। आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जो दिल्ली के मौसम को प्रभावित कर सकता है। जिसके कारण अगले दो दिनों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी इस दौरान बारिश हो सकती है।

दिल्ली में 3 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। जिससे दिन में धूप-छांव का खेल देखने को मिल सकता है। कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान भी 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली में बादलों की आवाजाही से गर्मी से राहत

दिल्ली में मंगलवार को बारिश का अनुमान जताया गया था। लेकिन कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि दिनभर बादलों की आवाजाही देखने को मिली। जिसके कारण कभी धूप तो कभी छांव का मौसम रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसमें करीब 2 डिग्री का इजाफा हुआ है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article