शहर

Kaushambi News: पत्नी की हत्या कर भागा आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

कौशांबी में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी। आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

Image

कौशांबी में पत्नी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Kaushami Police Encounter: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में लेकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।

पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव निवासी शिव भोला पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने तीन विशेष टीमों का गठन किया था। जिसके बाद एसओजी और स्थानीय पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही थी।

कौशांबी में SOG और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी कहीं छिपा हुआ है। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए एसओजी और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। जब आरोपी ने खुद को पुलिस से घिरता देखा तो उसने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शिव भोला का आपराधिक इतिहास रहा है। वह साल 2015 में भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। आरोप है कि जेल से रिहा होने के बाद उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया था। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार