उत्तर प्रदेश का मौसम (07 Jan 2026) UP Weather Today: मनाली से भी ठंडा यूपी का ये जिला, कोहरे ने ड्राइवरों को किया 'अंधा'; स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07 Jan 2026: कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पछुआ हवाओं से ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। कई जिलों में तापमान शून्य की तरफ रेस लगाता हुआ दिख रहा है। 7 से 9 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट है। हालात देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

यूपी में आज का मौसम (07 Jan 2026): उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पश्चिम विक्षोभ के चलते पछुआ हवाओं से समूचे राज्य में कनकनी बढ़ गई है। पारा शून्य की तरफ रेस लगाता हुआ दिख रहा है। कुछ जिलों में तो तापमान 2.6 डिग्री तक पहुंच गया है। कल यानी मंगलवार 6 जनवरी की सुबह कानपुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच सहित कुल 40 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। आज यानी बुधवार 7 जनवरी को भी भारी कोहरे का अलर्ट है। कई जगहों पर कोहरे की वजह से विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है, जिससे आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

UP Mausam 7th Jan.

यूपी के इस जिले में तापमान मनाली से भी कम दर्ज हुआ

घने कोहरे और प्रचंड ठंड की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय ओस की बूंदें मोतियों सी चमक रही हैं और ठंड के एहसास को और भी बढ़ा रही हैं। बिना अलाव के काम नहीं चल रहा है। कल मंगलवार को दिन में कई जगह धूप जरूर निकली, लेकिन रात को तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली। ऐसे में सलाह दी जाती है कि अगर जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें।

End of Feed