शहर

बिहार का मौसम (07 Jan 2026) Bihar Weather Today: घना कोहरा और शीतलहर, बिहार में बाकी है सर्दी का दौर; 25 जिलों में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07 Jan 2026: बिहार में इन दिनों भीषण ठंड का दौर चल रहा है। कोहरे और शीतलहर की चपेट में आने से आम जनजीवन पर भी इसका असर साफ दिख रहा है लेकिन फिलहाल इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आज, बुधवार को भी 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

Image

बिहार में जारी रहेगा ठंड का दौर

Photo : Times Now Digital

बिहार में आज का मौसम (07 Jan 2026): बिहार इन दिनों भीषण सर्दी की चपेट में है। राज्य के लगभग सभी जिलों में सुबह से लेकर दिनभर घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार ठंड का असर असामान्य रूप से लंबा रहने वाला है और फिलहाल राहत के आसार कम हैं। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

कोल्ड डे की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा और गया समेत कई जिलों में 10 जनवरी तक कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है। दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा सकती है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बिहार में करीब चार दशक बाद इतनी लंबी और तीखी सर्दी देखी जा रही है, जिससे 15 जनवरी से पहले बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

पश्चिमी विक्षोभ और ठंडी हवाओं से बढ़ी सर्दी

उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान की ओर से आ रही ठंडी पछुआ हवाओं ने बिहार में सर्दी को और तीखा बना दिया है। वहीं, उत्तरी पाकिस्तान के आसपास ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय मौसम प्रणाली और तेज पछुआ जेट स्ट्रीम भी ठंड और कोहरे को लंबे समय तक बनाए रखने में भूमिका निभा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कोहरा और ठंड परेशान करती रहेगी।

कल कैसा था तापमान

जिलाअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पटना16.78.7
गया15.45
भागलपुर14.66.6
पूर्णिया14.57.7
पश्चिम चम्पारण186.6
मुजफ्फरपुर16.89.1
सारण176.8
दरभंगा17.17.7
सुपौल15.18.7
अररिया16.29
रोहतास18.47
मधुबनी15NA
पूर्वी चम्पारण19.47.5
शेखपुरा18.78.9
मधेपुरा14.1NA
बक्सर17.2NA
समस्तीपुरNA6.3
वैशाली17.1NA
औरंगाबाद16.36.4
नालंदा16.75.5
सिवान17.85.7
सहरसा14.99.5
किशनगंज16.79.1
अरवल16.37.3
मुंगेर168.6

25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

आज राज्य के 25 जिलों में कोहरे और कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिवान, गोपालगंज, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, सारण, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज और अररिया शामिल हैं। विशेष रूप से पश्चिमी बिहार के जिलों में शीतलहर का असर ज्यादा दिनों तक रहने की संभावना है। हालांकि 15 जनवरी के बाद मौसम साफ होने और दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है, लेकिन रात की ठंड तब भी बनी रह सकती है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article