UP IAS Transfer : 40 IAS के बाद 10 जिलों के DM का ट्रांसफर, निखिल टीकाराम फुंडे बने CM के विशेष सचिव; देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का डीएम बनाया गया है, जबकि अयोध्या के पूर्व डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री योगी का विशेष सचिव बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में सोमवार को भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रशासन से जारी सूची के अनुसार प्रदेश सरकार ने 24 और आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह अब बाराबंकी के नए डीएम हैं। अयोध्या डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री योगी का विशेष सचिव बनाया है।

CM Yogi Transfer

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-@myogiadityanath)

अलीगढ़ का नया डीएम कौन?

मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी में तबादला एक्सप्रेस दौड़ गई है। सोमवार को जारी सूची के अनुसार, गाजीपुर के डीएम अविनाश कुमार को अलीगढ़ का डीएम, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद अरविंद सिंह को एटा का डीएम, विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी अमित आसेरी को बांदा का डीएम, उपाध्यक्ष बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण डॉ. अंकुर लाठर को फर्रूखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है।

End of Feed