Uttar Pradesh Holi Holiday News: देश में होली का माहौल है, जहां लोग रंगों का त्योहार मनाने के लिए तैयार हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक तो यह कहा कि सरकार के अंतर्गत सभी कर्मचारियों को होली से पहले वेतन दे दें। इसके अलावा सीएम योगी ने आदेश जारी करते हुए राज्य में त्योहार को लेकर तीन दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। इस बार यूपी में 2 से 4 मार्च यानी तीन दिन तक होली की छुट्टी रहेगी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राज्य के 17 लाख कर्मचारियों के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि कुल चार दिन की छुट्टी मिल गई है। दरअसल, 1 मार्च को रविवार है।
यूपी में 2 से 4 मार्च तक होली की छुट्टी
बताया गया कि 28 फरवरी यानी शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है। कल सभी विभाग खुलेंगे। और हर दिन की तरह काम होगा। सीएम योगी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि होली से पहले हर हाल में सभी कर्मचारियों को सैलरी/मानदेय दी जाए। इनमें आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी व सफाईकर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि सिंगापुर और जापान के दौरे पर गए राज्य के सीएम योगी गुरुवार देर रात ही वापस लौटे हैं, जहां उन्होंने तुरंत आकर यह आदेश जारी किया।
यूपी में होली पर बैंक कब बंद रहेंगे?
यूपी में 2 मार्च को होलिका दहन के दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। उत्तर प्रदेश में दो मार्च को बैंक बंद रहेंगे। यूपी के अलावा अन्य राज्यों में बैंक चालू रहेंगे। ऐसे में आपको 2 मार्च को बैंकिंग सर्विस से जुड़ी समस्या हो सकती है। हालांकि, अब सब ऑनलाइन काम पूर्ण हो जाते हैं।
इसके अलावा जो शुरुआती जानकारी आई है, उसके मुताबिक, दो मार्च और चार मार्च को भी यूपी में बैंक बंद रहेंगे। 4 मार्च को रंग खेला जाएगा। तो ऐसे में होली के दौरान बैंक भी बंद रहेंगे। इस दिन यूपी के अलावा अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। तो इस वजह से लोग अपने बैंकिंग काम पहले से पूरा कर लें या ऑनलाइन तरीके से अपने काम निपटाएं।
यूपी में स्कूलों की छुट्टी कब?
उत्तर प्रदेश सरकार के ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार, राज्य में 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली के दिन छुट्टी निर्धारित है। हालांकि, 3 मार्च यानी मंगलवार को लेकर अभी असमंजस की स्थिति है। अगर सरकार 3 मार्च को भी छुट्टी घोषित करती है तो स्टूडेंट्स को लगातार 4 दिन की छुट्टी मिल जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 1 मार्च को रविवार है। तो ऐसे में एक से 4 तक की छुट्टी हो जाएगी। हालांकि, अभी क्या ताजा अपडेट है, इसको लेकर अपने-अपने स्कूलों से जरूर संपर्क करें। वहीं, सीएम योगी 2 से 4 मार्च यानी कुल 1 मार्च का रविवार लगा लें तो ऐसे में राज्य के कर्मचारियों को चार दिन की छुट्टी मिल गई है।
