Hapur News: खेत में मिला युवती का लहूलुहान शव, ईंट से सिर कुचलकर बेरहमी से की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Hafizpur Police Station Ubarpur Village: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एक युवती की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। चरी के खेत में सिर कुचला हुआ लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Hapur Woman Murder Case: हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के ग्राम उबारपुर में चितौली रोड पर स्थित एक चरी के खेत में एक अज्ञात युवती का लहूलुहान शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (SP) ज्ञानंजय सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) विनीत भटनागर भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

Hapur News: खेत में मिला युवती का लहूलुहान शव, ईंट से सिर कुचलकर बेरहमी से की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Hapur News: खेत में मिला युवती का लहूलुहान शव, ईंट से सिर कुचलकर बेरहमी से की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्राथमिक जांच में पुलिस को युवती की शिनाख्त करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन कड़ी मशक्कत और कुछ महत्वपूर्ण कूटनीतिक सुरागों के आधार पर आखिरकार मृतका की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका के परिजनों से संपर्क कर उनकी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

End of Feed