पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विधायक बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा- मारने का इंतजाम हो चुका

Prateek Bhushan Singh Gonda MLA Threat: उत्तर प्रदेश के गोंडा में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है।

Brij Bhushan Sharan Singh Death Threat: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष व बाहुबली पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके बेटे व गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजस्थान के अलवर से आई एक अज्ञात धमकी भरी फोन कॉल के बाद से ही गोंडा सहित उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस गंभीर मामले की शिकायत मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए जाल बिछा दिया है।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विधायक बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा- मारने का इंतजाम हो चुका

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विधायक बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा- मारने का इंतजाम हो चुका

'खुद को बचा सकते हो तो बचा लो'- फोन पर मिली सीधी धमकी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरी कॉल दो दिन पहले विधायक प्रतीक भूषण सिंह के निजी मोबाइल नंबर पर आई थी। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने खुद को राजस्थान के अलवर जिले का निवासी 'संदीप शर्मा' बताया।

End of Feed