'मुझे प्रधानमंत्री बनवा दें, मेरे नाम में तो वजीर लगना ही बाकी', लखनऊ में ऐसा क्यों बोल गए आजम खान?

UP Elections: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने गुरुवार को लखनऊ में प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि मेरा ऐलान कर दें, मुझे प्रधानमंत्री बनवा दें।

UP Elections: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने गुरुवार को लखनऊ में प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की। आजम खान ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता चंद्रशेखर आजाद के मुस्लिम डिप्टी सीएम वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि मेरा ऐलान कर दें, मुझे प्रधानमंत्री बनवा दें।

Azam Khan

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान (फोटो साभार: @samajwadiparty)

'अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, डिप्टी CM बनेगा'

ओवैसी और चंद्रशेखर ने लखनऊ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि अगर उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो एक मुस्लिम को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। चंद्रशेखर ने कहा कि अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि डिप्टी सीएम के तौर पर मेरे बगल में बैठेगा।

आजम खान ने कसा तंज

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जब आजम खान से मुस्लिम डिप्टी सीएम से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, ''मेरा ऐलान कर दें, मुझे प्रधानमंत्री बनवा दें। मेरे नाम में बस 'वजीर' लगना बाकी है, मैं तो पहले से ही 'आजम' हूं।''

'चाहता था कि अखिलेश भी छह महीने जेल में रहें'

इससे पहले, आजम खान ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कभी-कभी उनका मन करता था कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी छह महीने जेल में रहें ताकि उन्हें वहां की मुश्किलों और कैदियों की जिंदगी का अहसास हो सके। उन्होंने कहा था कि जेल में रहते हुए वह अपने बेटे अब्दुल्ला और अन्य लोगों से अक्सर कहते थे कि काश अखिलेश यादव भी छह महीने जेल में रहते ताकि उन्हें पता चलता कि वहां दिन और रात कैसे गुजरते हैं तथा कैदियों को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

वहीं अखिलेश यादव ने आजम खान के बयान पर कहा था कि उन्होंने समय-समय पर आजम खान के दर्द को महसूस किया है। दरअसल, सपा के साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किए जाने के अवसर पर आजम खान ने जेल में बिताए अपने समय के अनुभव साझा किए।

End Article
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में का...

End of Feed