गोंडा में तंत्र-मंत्र के नाम पर करोड़ों उड़ाने वाले गैंग का भंडाफोड़, मेरठ का 'बड़े पुजारी' गिरफ्तार, सांप दिखाकर उड़ाता था माल

Gonda Tantra Mantra Fraud: उत्तर प्रदेश के गोंडा में पुलिस और SOG टीम ने तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह के मुख्य सरगना शफीक अली उर्फ 'बड़े पुजारी' को गिरफ्तार किया है।

Gonda Tantra Mantra Fraud: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से अंधविश्वास और ठगी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहां तंत्र-मंत्र और विशेष पूजा-पाठ के नाम पर लोगों की गाढ़ी कमाई उड़ाने वाले एक बड़े अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली मनकापुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने एक संयुक्त और कामयाब ऑपरेशन चलाकर इस गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।

Gonda Tantra Mantra Fraud

गोंडा में नकली पंडित बनकर ठगने वाले गिरोह का सनसनीखेज खुलासा

नकदी का भारी अंबार बरामद

पुलिस ने जब इस शातिर ठग (Fake Tantrik Arrested Gonda) को दबोचा, तो उसके पास से 26 लाख 95 हजार रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद हुई। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अजीत कुमार रजक ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी का असली नाम शफीक अली उर्फ बड़े पुजारी है, जो मेरठ का रहने वाला है। वह अपना नाम और पहचान छुपाकर खुद को 'पंडित राम स्वरूप शर्मा उर्फ भगत जी' बताता था, ताकि लोग उस पर आसानी से भरोसा कर सकें।

End of Feed