सिंगापुर-जापान दौरे पर यूपी को क्या मिला? 4 लाख करोड़ के हुए निवेश-एमओयू; इन सेक्टर्स में रोजगार के खुलेंगे द्वार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी विदेश यात्रा से लौट आए हैं। इस दौरान उन्होंने 1.5 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए और 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। यात्रा के दौरान सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर और ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया।

लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी चार दिवसीय सिंगापुर और जापान की आधिकारिक यात्रा पूरा कर शुक्रवार सुबह राजधानी लखनऊ लौट आए। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (अमौसी) पर सीनीयर ऑफीसर्स ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरे को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा देने वाला बताया। सीएम योगी की इस यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार को 1.5 लाख करोड़ के एमओयू और 2.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से 5 लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे।

CM Yogi Adityanath Singapore Visit

सीएम योगी का जापान दौरा (फोटो-@myogiadityanath)

तीन बड़े निवेश रोड शो

चार दिनों के विदेशी दौरे के दौरान दोनों देशों में लगभग 60 से अधिक औपचारिक संवाद और कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान तीन बड़े निवेश रोड शो भी आयोजित किए गए, जिसमें एक सिंगापुर में, दूसरा टोक्यो में और तीसरा जापान के प्रमुख प्रांत यामानाशी में संपन्न हुआ। दोनों देशों में आयोजित इन कार्यक्रमों में कुल मिलाकर लगभग 450 से 500 निवेशक, उद्योगपति तथा वित्तीय संस्थानों के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल हुए।

End of Feed