CM योगी ने किया भदोही का नाम बदलने का ऐलान, 1340 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, बच्चों को भी दिया गिफ्ट

Bhadohi Name Change: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भदोही जिले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर' करने की घोषणा की। भदोही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने नए नाम का ऐलान करते हुए कहा कि अब जिले की पहचान इसी नाम से होगी।

Bhadohi Name Change: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषणा की कि भदोही जिले को अब 'संत रविदास नगर' के नाम से जाना जाएगा। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में नाम की घोषणा करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अब हमारा भदोही जिला 'संत रविदास नगर' के नए नाम से जाना जाएगा।" सीएम योगी भदोही में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 112 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान वे जनता से भी मिले और उनका हालचाल जाना। वहीं, बच्चों के बीच पहुंचकर उन्होंने उन्हें दुलारा और खिलौने भी दिए।

Bhadohi Name Change

बच्चों को दुलारते नजर आए सीएम योदी (फोटो- ANI)

संत रविदास को सम्मान देने के लिए लिया गया फैसला

सीएम योदी ने कहा, "गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हमने कहा था कि अभी अपने कालीन उद्योग के लिए मशहूर भदोही जिला भविष्य में सतगुरु रविदास जी महाराज के नाम से जाना जाएगा, जो मध्यकालीन संत थे और जिन्होंने अपनी आध्यात्मिक भक्ति के जरिए समाज को एकजुट किया था।" समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "तीर्थ स्थलों के विकास और ऐतिहासिक धरोहरों के सुंदरीकरण और उन्हें संरक्षित करने पर जो पैसा अभी खर्च हो रहा है, वही पैसा 2017 से पहले ऐसे कामों में इस्तेमाल नहीं होता था। इसके बजाय, कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाने के नाम पर, ज़मीन पर कब्ज़ा करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था।" 'डबल-इंजन' सरकार ने उस चलन को रोका, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई और कभी माफिया और अशांति से जूझ रहे उत्तर प्रदेश को त्योहारों वाले राज्य में तब्दील कर दिया।

End of Feed