यूपी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर, चार लिंक एक्सप्रेसवे के विकास को मिली रफ्तार

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनमें चार लिंक एक्सप्रेसवे के विकासकर्ताओं का चयन, लखनऊ-हरदोई में 1,000 एकड़ में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क और साइबर सुरक्षा ऑपरेशंस सेंटर की स्थापना शामिल है।

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने राज्य के बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास, तकनीकी सुरक्षा और शहरी विकास से जुड़े 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। इनमें प्रदेश में चार लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के विकासकर्ताओं के चयन, साइबर सुरक्षा ऑपरेशंस सेंटर की स्थापना, पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क और PRAGATI रोबोटिक्स पार्क से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अलावा प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए आवास बनाने, अंतर्देशीय जल परिवहन के नियम लागू करने और

​Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (File Photo)

अलग-अलग शहरों में बुनियादी सुविधाओं के विकास से जुड़े प्रस्ताव भी रखे गए। इन फैसलों से राज्य में एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी, टेक्सटाइल सेक्टर और साइबर सुरक्षा को बड़ा बल मिलेगा।

End of Feed