यूपी बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, 548 सदस्य शामिल; मोदी-योगी समेत 30 नेता स्थायी आमंत्रित

कार्यसमिति की घोषणा लखनऊ में 30 और 31 अक्टूबर को प्रस्तावित बैठक से पहले की गई है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान संगठन की मजबूती, चुनावी तैयारियों और मिशन-2027 की रणनीति पर मंथन होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को लेकर एक अहम कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति-2026 के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से घोषित इस सूची में 548 कार्यसमिति सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व और कई केंद्रीय मंत्रियों को जगह दी गई है।

up bjp

मिशन-2027 की तैयारी में जुटी यूपी बीजेपी।

End of Feed