UP, Bihar Weather Report: नवंबर में भी मौसम का मिजाज गर्म, दिल्ली में प्रदूषण की मार बरकरार

UP, Bihar Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam in Uttar Pradesh, Bihar: खबरों की इस कड़ी में हम आपको बताएंगे कि आज उत्‍तर प्रदेश, बिहार, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान समेत आपके शहर में आज मौसम कैसा रहेगा:

UP, Bihar Weather Forecast Today: नवंबर शुरू होने के बावजूद ठंड ने अभी तक अपना जोर नहीं दिखाया है। दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में ठंड सिर्फ सुबह और रात के समय ही महसूस हो रही है। अभी भी दिन में धूप से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। नवंबर महीने में अमूमन ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। लेकिन फिलहाल यहां मौसम का मिजाज गर्म ही बना हुआ है।

Weather Forcast.

आपके शहर में मौसम का हाल

दिल्ली का मौसम

दिल्ली प्रदूषण की मार झेल रहा है। यहां पर प्रदूषण के चलते धुंध देखने को मिल रही है। नवंबर महीना शुरू होने के बावजूद यहां दिन के समय में गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि सुबह और रात के मौसम में हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है।

End of Feed