LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 03 नवंबर 2023 LIVE: पूर्व राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा का निधन, एल्विश यादव ने मेनका गांधी पर किया पलटवार, कहा-मैडम तैयार रखें माफीनामा

Pooja KumariUpdated Nov 3, 2023, 20:19 IST
शहरों के ताज़ा समाचार, 03 नवंबर 2023 LIVE: पूर्व राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा का निधन, एल्विश यादव ने मेनका गांधी पर किया पलटवार, कहा-मैडम तैयार रखें माफीनामा

शहरों के ताज़ा समाचार, 03 नवंबर 2023 LIVE: पूर्व राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा का निधन, एल्विश यादव ने मेनका गांधी पर किया पलटवार, कहा-मैडम तैयार रखें माफीनामा

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 03 नवंबर 2023 LIVE: दिल्ली की लगातार जहरीली होती हवा को लेकर आज सरकार ने बैठक बुलाई है, गाजियाबाद की पंचशील सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लग गई। जिसमें फ्लैट का सामान जलकर राख हो गया। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

NOV 03, 2023 19:54 IST

पूर्व राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा का निधन

समाजवादी सरकार में पूर्व राज्यमंत्री रहे ओमपाल सिंह नेहरा का शुक्रवार को निधन हो गया। ओमपाल सिंह नेहरा कई दिनों से बीमार थे।
NOV 03, 2023 18:52 IST

UP के राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बोनस

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्‍ते/महंगाई राहत (DA/DR) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इस लिहाज से अब कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और बोनस के रूप में 6908 रुपये मिलेंगे।
NOV 03, 2023 18:02 IST

आजम के स्कूल की बिल्डिंग खाली करने के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम

सपा नेता आजम खान के जौहर ट्रस्ट को लीज पर दी गई जमीन को यूपी सरकार वापस लेगी। इस संबंध में शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार का पत्र जिला प्रशासन को मिला है। आदेश मिलने के बाद DM रविंद्र कुमार मांदड़ ने CDO की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
NOV 03, 2023 17:58 IST

MLC रिंकू यादव के कार शोरूम में चोरी

जहानाबाद के लोदीपुरी स्थित एमएलसी रिंकू यादव के हुंडई शोरूम से चोरों ने 40 हजार रुपए की चोरी कर ली। ड्राइवरने बताया कि अलमारी का ताला टूटा हुआ है और सारे कागजात इधर-उधर बिखरा हुआ है।
NOV 03, 2023 17:27 IST

मथुरा CMO ऑफिस कैंपस में गैस रिसाव, कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

मथुरा के जिला अस्पताल में गैस का रिसाव हुआ है। सीएमओ दफ्तर में क्लोरीन गैस का रिसाव से 18 छात्राओं की हालत खराब बताई जा रही है।
NOV 03, 2023 16:19 IST

एल्विश यादव ने मेनका गांधी पर किया पलटवार

मेनका गांधी ने सापों के जहर सप्लाई मामले में फंसे एल्विश यादव पर तमाम गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपों पर पलटवार करते हुए बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने एल्विश यादव ने एक्स पर लिखा, 'ऐसे लोगों को ऐसे पोस्ट पर बैठे देखकर हैरान हूं। जिस हिसाब से इल्ज़ाम लगाया है मैडम ने, उस हिसाब की माफ़ी भी तैयार रखें'।
NOV 03, 2023 15:27 IST

बलिया को सीएम योगी ने दी सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बलिया में पहुंचे। सीएम ने बासडीह के पिंडहरा में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के दौरान जनपद वासियों को 128.67 करोड रुपए लागत की परियोजनाओं का उपहार दिया।
NOV 03, 2023 15:18 IST

GST काउंसिल के मंत्री समूह के संयोजक बने सुरेश खन्ना

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को माल एवं सेवाओं पर कर की दरों में संशोधन के लिए जीएसटी काउंसिल द्वारा गठित मंत्रियों के समूह में संयोजक बनाया गया है।
NOV 03, 2023 15:16 IST

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रवि वर्मा ने दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कद्दावर नेता रवि प्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफा देने का कारण लखीमपुर खीरी में सपा की आंतरिक गतिविधियों को बताया।
NOV 03, 2023 14:40 IST

एल्विश यादव पर जहरीले सांपों की तस्करी का आरोप

मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव पर नोएडा पुलिस ने केस दर्ज किया है। एल्विश जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप है।
NOV 03, 2023 14:40 IST

छपरा से चलने वाली ट्रेनें प्रभावित

इंडियन रेलवे ने वाराणसी मंडल अन्तर्गत वाराणसी सिटी और सारनाथ रेल खण्ड के मध्य कज्जाकपुर में समपार संख्या-23 ए पर गार्डर लांचिंग को लेकर यातायात और पावर ब्लॉक दिया जाना है, छपरा रूट से चलने वाली गाड़िया भी प्रभावित रहेंगी।
NOV 03, 2023 14:38 IST

लखनऊ में डेंगू से एक दिन में 3 मरीजों की मौत

राजधानी लखनऊ में डेंगू खतरनाक साबित हो रहा है। यहां गुरुवार को 3 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 37 नए मरीज मिले हैं। लगातार खराब होते हालात से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इन मौतों का जिम्मेदार सरकार को ठहराया है।
NOV 03, 2023 11:39 IST

उत्तराखंड में बदलेंगे भवनों के निर्माण संबंधी मानक

उत्तराखंड में भवनों की ऊंचाई और नए निर्माण के मानकों को सरकार बदलने जा रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सिफारिश पर ये बदलाव होने जा रहे हैं। इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से धारण क्षमता का भी आकलन कराया जा रहा है।
NOV 03, 2023 11:33 IST

प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार ने बुलाई बैठक

दिल्ली की लगातार जहरीली होती हवा को लेकर आज सरकार ने बैठक बुलाई है। इस बैठक में ग्रैप के तीसरे चरण को राजधानी में कड़ाई से लागू करने को लेकर चर्चा की जाएगी।
NOV 03, 2023 11:25 IST

लखनऊ प्रापर्टी डीलर की हत्या

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ निवासी प्रॉपर्टी डीलर युवक की हत्या कर दी गई। युवक का गला धारदार हथियार से काटकर शव को सड़क पर ही छोड़ दिया। रात एक बजे के करीब पुलिस को शव सड़क पर पड़ा मिला और पास में ही उसकी कार भी खड़ी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
NOV 03, 2023 10:15 IST

नोएडा: डॉक्टर ने किया मासूम के साथ दुष्कर्म

नोएडा के थाना फेज-1 में एक छोला छाप डॉक्टर ने दस साल की मासूम को लालच देकर अपने क्लीनिक में लाया और उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के दौरान वह पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
NOV 03, 2023 09:47 IST

गाजियाबाद: फ्लैट में लगी आग

गाजियाबाद की पंचशील सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लग गई। जिसमें फ्लैट का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फ्लैट में रहना वाला युवक समय पर बाहर निकल आया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।
NOV 03, 2023 07:47 IST

हरियाणा: जर्जर बिल्डिंग का छज्जा गिरने से बाइक सवार की मौत

पानीपत में एक जर्जर बिल्डिंग का छज्जा गिरने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के वक्त बाइक सवार अपनी पत्नी के साथ बिल्डिंग के नीचे से गुजर रहा था, तभी बिल्डिंग का छज्जा उसके ऊपर गिर गया, हालांकि इस हादसे से चंद सेकेंड पहले महिला ने ऊपर देख लिया और बाइक से उतरकर अपनी जान बचा ली।
NOV 03, 2023 06:40 IST

दिल्ली: बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्रैप-3 लागू

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का तीसरा चरण लागू हो गया है। गुरुवार को वायु गुणवत्ता पैनल ने ग्रैप के तीसरे चरण के तहत प्रतिबंधों को लागू करने का निर्देश दिया है।
NOV 03, 2023 05:54 IST

आज एमपी आएंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मध्य प्रदेश के रीवा जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे आज सुबह से शाम तक में कई विधानसभा सीटों पर जाएंगे। इस दौरान वे कई जनसभा और रोड शो में भाग लेंगे, साथ ही महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में भी भाग लेंगे।