UP, Bihar Weather Report: UP, Bihar Weather Report: यूपी में आज सताएगी गर्मी और उमस, बिहार समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

UP, Bihar Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam in Uttar Pradesh, Bihar: खबरों की इस कड़ी में हम आपको बताएंगे कि आज उत्‍तर प्रदेश, बिहार, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान समेत आपके शहर में आज मौसम कैसा रहेगा।

UP, Bihar Weather Forecast Today: अक्टूबर आने के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा है। जहां दिल्ली में अभी भी गर्मी पड़ रही है, वहीं यूपी में शाम में हल्की ठंड महसूस हो रही है। बिहार और मध्य प्रदेश में भी जल्द ही गुलाबी ठंड दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 13 अक्टूबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है जिसका दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इसका असर दिखेगा।

Weather Forcast

आपके शहर में मौसम का हाल

दिल्ली का मौसम

अक्टूबर आने के बाद भी दिल्ली की गर्मी में कोई कमी नहीं आई है। लेकिन अब मौसम अपनी करवट जल्द बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 15 और 16 अक्टूबर को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed