LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 11 अक्टूबर 2023 LIVE: राजस्थान में बदली विधानसभा चुनाव की तारीख, भिवानी कार-ट्रक एक्सीडेंट में 6 की मौत

Pooja KumariUpdated Oct 11, 2023, 19:16 IST
Follow on Google News
शहरों के ताज़ा समाचार, 11 अक्टूबर 2023 LIVE: राजस्थान में बदली विधानसभा चुनाव की तारीख, भिवानी कार-ट्रक एक्सीडेंट में 6 की मौत

शहरों के ताज़ा समाचार, 11 अक्टूबर 2023 LIVE: राजस्थान में बदली विधानसभा चुनाव की तारीख, भिवानी कार-ट्रक एक्सीडेंट में 6 की मौत

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 11 अक्टूबर 2023 LIVE: LIVE: बरेली में सीबीगंज क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, दिल्ली के महिपालपुर में टेक्सी ड्राइवर को लूटने के इरादे से आए बदमाशों ने ड्राइवर को 200 मीटर तक घसीटा।। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

OCT 11, 2023 19:16 IST

हरियाणा के पत्रकारों को अब मिलेगी 15 हजार पेंशन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "हम हरियाणा के पत्रकारों और राज्य के लिए लिखने वाले पत्रकारों को जो 10,000 रुपये की पेंशन देते थे, उसे अब बढ़ाकर 15,000 रुपये कर रहे हैं।
OCT 11, 2023 18:35 IST

हेमकुंड साहिब में वर्ष की अंतिम प्रार्थना

शीत ऋतु के समापन से पहले तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड साहिब में वर्ष की अंतिम प्रार्थना की।
OCT 11, 2023 18:08 IST

राजस्थान में बदली चुनाव की तारीख

राजस्थान चुनाव की तारीख को बदल दिया गया है। अब 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर को मतदान होगा। राजस्थान में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "यह अच्छी बात है। देवउठनी ग्यारस को राजस्थान में बड़े तादाद में शादियां होती हैं। भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने भी सहमति जताई है।
OCT 11, 2023 17:37 IST

CM मनोहर लाल खट्टर ने की कैबिनेट बैठक

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट बैठक की। कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
OCT 11, 2023 16:39 IST

गृह मंत्री शाह ने कहा-PM ने ढूढ़े प्रतिभाशाली एथलीट्स

हरियाणा के रोहतक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "एशियन गेम्स में भारत ने पहली बार 100 से ज्यादा मेडल जीते। 2014 के बाद हर खेल में भारत ने बहुत अच्छा खेला और इसका मुख्य कारण यह है कि PM मोदी ने हर जगह प्रतिभाशाली एथलीट्स की खोज की।
OCT 11, 2023 15:39 IST

भिवानी में कार-ट्रक एक्सीडेंट में 6 की मौत

हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। आज सुबह भिवानी-बहल मार्ग पर गांव सेरला के नजदीक एक कार खडे़ ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच दोस्तों की मौत हो गई। ट्रक के क्लीनर ने हादसे में जान गवां दी।
OCT 11, 2023 15:32 IST

चंद्रबाबू नायडू को मिली अग्रिम जमानत

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने अमरावती इनर रिंग रोड मामले में पूर्व CM और TDP प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को अग्रिम जमानत दी। अदालत ने अस्थायी जमानत दी और मामले में 16 अक्टूबर तक गिरफ्तारी न करने का अंतरिम आदेश जारी किया। कोर्ट ने CID को अंगालू 307 मामले में कल तक कोई गिरफ्तारी नहीं करने का भी निर्देश दिया
OCT 11, 2023 13:56 IST

महिला हॉकी टीम भारत पहुंची

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर रांची लौटी।
OCT 11, 2023 13:54 IST

राष्ट्रपति मुर्मू ने कश्मीर विवि दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा-मैं कश्मीर विश्वविद्यालय के उन सभी छात्रों को बधाई देना चाहती हूं जो आज ग्रेजुएट हुए हैं। देश की सेवा करके कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
OCT 11, 2023 12:01 IST

छेड़खानी के विरोध पर छात्रा को ट्रेन के सामने फेंका

बरेली में सीबीगंज क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका। जिससे उसका एक हाथ और दोनों पैर कट गए और हड्डियां भी टूट गईं। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
OCT 11, 2023 11:53 IST

दिल्ली: टैक्सी ड्राइवर को 200 मीटर तक घसीटा

दिल्ली के महिपालपुर में टेक्सी ड्राइवर को लूटने के इरादे से आए बदमाशों ने ड्राइवर को 200 मीटर तक घसीटा। जिससे टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गई।
OCT 11, 2023 11:45 IST

लखनऊ: पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर 2 महीने बंद

लखनऊ में मुंशीपुलिया चौराहे से अयोध्या रोड की तरफ जाने वाला पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर 2 महीने बंद रहेगा। फ्लाईओवर को पॉलीटेक्निक पुल से जोड़ने के निर्माण कार्य के कारण ये रास्ता बंद किया गया है।
OCT 11, 2023 11:30 IST

म्यूजिक कंसर्ट में 72 मोबाइल चोरी

गुरुग्राम में म्यूजिक कंसर्ट के दौरान बिजली जाने के बाद 72 चोरी हो गए। इस कंसर्ट में 10 हजार लोग आए हुए थे।
OCT 11, 2023 08:54 IST

झारखंड राज्यपाल ने टोप्पो को दी श्रद्धाजंलि

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रांची में सेंट मैरी कैथेड्रल में दिवंगत कार्डिनल तेलेस्फोर टोप्पो को श्रद्धांजलि अर्पित की।
OCT 11, 2023 08:48 IST

NIA का PFI पर छापा

NIA ने पुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर छापेमारी की। NIA ने इस संगठन के उत्तरप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली एनसीआर समेत दर्जन भर ठिकानों पर छापा मारा।
OCT 11, 2023 07:21 IST

UP पुलिस जवानों की छुट्टियां रद्द

त्योहारों के कारण उत्तर प्रदेश में पुलिस जवानों की छुट्टियां 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक के लिए रद्द हो गई है।
OCT 11, 2023 07:20 IST

राजस्थान में बढ़े डेंगू मरीज

राजस्थान के धौलपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं, जिसमें 2 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 230 डेंगू के मरीज एक्टिव है।
OCT 11, 2023 07:20 IST

झारखंड: दुर्गा पूजा में दिनभर मिलेगी बिजली

झारखंड में दुर्गा पूजा के मौके पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड दिन भर बिजली की आपूर्ति करेगा।
OCT 11, 2023 07:20 IST

संभल में गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़

उत्तर प्रदेश के संभल में गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें 15 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लग गई, साथ ही एक सिपाही भी घायल हो गया।
OCT 11, 2023 07:19 IST

बिहार यूपी से चलने वाली 22 ट्रेनें रद्द

नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण यूपी बिहार से चलने वाली 22 ट्रेनें 16 से 19 अक्टूबर तक रद्द हो गई है इसके अलावा 13 ट्रेनों का रूट बदला गया है।