ससुराल से पसंद की साड़ी ना मिलने से यूपी में दुल्हन हुई नाराज, शादी से इनकार, लौटी बारात

Ballia News: वर व वधु पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया, देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई, जिसमें वधु के भाई जीत नाथ गोंड, उसकी मां उमरावती देवी व एक अन्य महिला लक्ष्मी देवी घायल हो गयीं‍।

UP Bride Cancels Wedding: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ससुराल पक्ष की लायी साड़ी ’पसंद नहीं’ आने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट और बारात बिना शादी के लौट गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बुधवार को बताया कि दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव के निवासी अजय गोंड की बेटी कुमारी निकी का विवाह सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव के पवन गोंड के बेटे विशाल गोंड से तय हुआ था।

ससुराल से पसंद की साड़ी ना मिलने से यूपी में दुल्हन हुई नाराज, शादी से इनकार, लौटी बारात

ससुराल से पसंद की साड़ी ना मिलने से यूपी में दुल्हन हुई नाराज, शादी से इनकार, लौटी बारात

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के पंचरुख देवी मंदिर में वर और वधू पक्ष गत 11 मई को शादी के लिए पहुंचे और शाम को मंदिर प्रांगण में विवाह कार्यक्रम के दौरान ही दुल्हन को ससुराल पक्ष की ओर से लायी गयी साड़ी पसंद नहीं आई और उसने शादी से इनकार कर दिया।

End of Feed