One District One Product Scheme: एक जिला, एक उत्पाद' के तहत मैसूर में बनेगा ‘यूनिटी मॉल', जानें पूरी खबर

One District One Product Scheme: एक जिला एक उत्पाद के तहत केंद्र सरकार द्वारा दिए 193 करोड़ ब्याज मुक्त ऋण से मैसूर में यूनिटी मॉल का निर्माण किया जाएगा। इस मॉल में एक उत्पाद को सबसे अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा।

One District One Product Scheme: एक जिला एक उत्पाद परियोजना की शुरुआत वर्ष 2023 में की केंद्रीय सरकार द्वारा की गई थी। इस परियोजना को देश के सभी जिलों में क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। 'एक जिला, एक उत्पाद' परियोजना से माध्यम से कर्नाटक मंत्रिमंडल भी मैसूर के विकास की दिशा में अग्रसर हो रहा है। जानकारी के अनुसार मैसूर में यूनिटी मॉल का निर्माण किया जाएगा। इस मॉल के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी गई है।

Unity Mall to Build in Mysore Under One District One Product Scheme

एक जिला, एक उत्पाद के तहत मैसूर में बनेगा ‘यूनिटी मॉल'

यूनिटी मॉल के लिए 6.5 एकड़ भूमि

एक जिला एक उत्पाद के तहत मैसूर में होने वाले यूनिटी मॉल के निर्माण के लिए कर्नाटक वाणिज्य एवं उद्योग विभाग और मैसूर की प्रदर्शनी प्राधिकरण की भूमि पर इसका निर्माण करेगा। जानकारी के अनुसार मैसूर में होने वाले यूनिटी मॉल को 6.5 एकड़ की जमीन पर बनाया जाएगा। इस मॉल को बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 193 करोड़ रुपये का प्रयोग किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा दी गई ये राशि ब्याज मुक्त ऋण होगी। इसकी सहायता से ही यूनिटी मॉल का निर्माण किया जाएगा, जो लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा।

End of Feed