Supaul News: सुपौल में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, हादसे में एक की मौत, 9 घायल

Supaul News: बिहार के सुपौल में एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है और नौ लोगों के घायल होन की जानकारी सामने आई है। पुल का निर्माण भारत माला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा था।

Supaul News: बिहार के सुपौल में सुबह 7 बजे NH 18 निर्माणाधीन पुल का गार्डर (स्लैब) गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बता दें कि पिलर नंबर 152, 153 और 154 के बीच का गार्डर गिरा है। इसके मलबे में दबने से नौ लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। इस पुल का निर्माण भारत माला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा था। केंद्र सरकार की इस परियोजना को दिसंबर 2025 में पूरा होना था। जानकारी के अनुसार, इसका निर्माण NHAI करवा रहा था। बिहार के सुपौल के डीएम कौशल कुमार ने घालयों की संख्या की जानकारी दी। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनका इलाज चल रहा है।

Under Construction Bridge Slab Fell in Supaul Bihar

सुपौल में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा

सुपौल में जिस पुल का स्लैब गिरा है उसका निर्माण कोसी नदी पर किया जा रहा था। हादसे की जानकारी प्राप्त करने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्लैब के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, उस दौरान पुल के नीचे लाइनर का काम चल रहा था, तभी स्लैब गिरा। स्लैब के नीचे करीब 40 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर पहुंची पुलिस इस हादसे के पीछे की वजह की जांच कर रही है। बता दें कि इस हादसे में अभी एक ही व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। हादसे के बाद मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की जानकारी मिली है।

End of Feed