Shamli News: शामली में बेकाबू ट्रक ने दर्जनों लोगों को कुचला, दो की मौत; कई लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी के शामली में एक बेकाबू ट्रक ने दर्जनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों की मौत हो गई। कई अन्य अस्पताल में भर्ती हैं।

Shamli Accident News: उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर एक बेकाबू ट्रक ने दर्जनों लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि हादसे में घायल नौ लोगों को अन्य जनपद में रेफर किया गया है।

Hadsa

शामली में बड़ा हादसा।

ट्रक ने कई लोगों को बनाया शिकार

जानकारी के अनुसार, यह मामला शामली के थानाभवन कस्बे का बताया जा रहा है, जहां बेकाबू ट्रक ने सड़क पर खड़े ठेले, मोटरसाइकिल, टेम्पो और पैदल यात्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें दो लोगों की मौत हो गई है।

End of Feed