Delhi: अनधिकृत कॉलोनियों को फिर मिल सकता है संरक्षण, विशेष कानून में 3 साल का एक्सटेंशन देने की तैयारी

नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशेष कानून के तहत संरक्षण बढ़ाने के लिए शहरी स्थानीय निकायों से रिपोर्ट मांगी जाती है। उन्होंने कहा, 'हम अपनी रिपोर्ट जमा कर चुके हैं। संसद को अंतिम फैसला लेना है, लेकिन समस्या का दायरा इतना बड़ा है कि संरक्षण बढ़ाना ही पड़ेगा।

Delhi Unauthorised Colonies: दिल्ली के स्थानीय निकायों ने दिल्ली विशेष उपबंध कानून की अवधि एक बार फिर बढ़ाने की सिफारिश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कानून जून 2014 से पहले अनधिकृत कॉलोनियों में बने अवैध निर्माणों को दंडात्मक कार्रवाई से लगभग पूरी सुरक्षा देता है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि दिसंबर 2026 में इसकी मियाद खत्म होने से पहले इसे तीन साल का एक और विस्तार मिलने की संभावना है।

colony delhi

अनधिकृत कॉलोनियों को फिर मिल सकता है संरक्षण।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब राजधानी की बेतरतीब बसी बस्तियों में इमारतें गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

End of Feed