Delhi News: IPL मैच के बीच सनसनी; अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर और मेट्रो स्टेशन पर मिले लावारिस बैग

दिल्ली में चल रहे आईपीएल मैच के बीच सुरक्षा को लेकर अलर्ट बढ़ गया है। अरुण जेटली स्टेडियम और आसपास के इलाकों में लावारिस बैग मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है।

Delhi Gate Metro Station Bag: दिल्ली में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला चल रहा है तो वहीं राजधानी के दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 के बाहर एक संदिग्ध लावारिस बैग मिलने की सूचना है। इसके अलावा, आईपीएल मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए बनाए गए एंट्री गेट नंबर 16 और 17 के पास भी एक लावारिस बैग रखा हुआ बताया जा रहा है। आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है, ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

Unattended bags found near delhi gate metro station in Delhi

दिल्ली में लवारिस बैग मिलने से हड़कंप (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली मेट्रो आज कब तक चलेगी?

गौरतलब है कि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आईपीएल मैच को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। सामान्य दिनों की तुलना में आज मेट्रो सेवाओं का समय 1 से 2 घंटे तक बढ़ाया जाएगा। खासतौर पर पिंक लाइन पर आखिरी मेट्रो रात 2:20 बजे तक चलेगी, ताकि मैच खत्म होने के बाद भी लोगों को घर लौटने में परेशानी न हो। इसके अलावा अन्य लाइनों पर भी जरूरत के अनुसार देर रात तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

मैच समाप्त होने के बाद अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास स्थित दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन और आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इन रूट्स पर 76 अतिरिक्त मेट्रो फेरे चलाने का निर्णय लिया है। इस कदम से यात्रियों को लंबी कतारों और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी, जिससे वे बिना किसी जल्दबाजी के आराम से मैच का आनंद लेकर सफर कर सकेंगे।

End of Feed