ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस डिरेल, योग नगरी स्टेशन के पास तीन कोच पटरी से उतरे; टला बड़ा हादसा

उत्तराखंड के ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास खंड गांव इलाके में करीब 9:30 बजे हुआ। राहत की बात यह रही कि घटना के दौरान ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand Train Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस डिरेल हो गई। ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें एक कोच बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात ये रही कि हादसे के दौरान ट्रेन खाली थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Ujjaini Express Derails

ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

शंटिंग के दौरान हुआ ट्रेन हादसा

यह हादसा खांड गांव के नजदीक रात के करीब 9:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, उज्जैनी एक्सप्रेस को मंगलवार की यात्रा के लिए यार्ड में एक ट्रैक से दूसरे ट्रैक पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज झटका लगा और देखते ही देखते ट्रेन के कुछ कोच पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर रेलवे अधिकारी, इंजीनियर, स्थानीय पुलिस, जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल की टीमें तुरंत पहुंचीं। जिसके बाद रातभर पटरी से उतरे कोच को दोबारा ट्रैक पर लाने और क्षतिग्रस्त डिब्बों की मरम्मत का काम चलता रहा।

End of Feed