शहर

Rudraprayag: 150 मीटर खाई में पलटा वाहन, दो महिलाओं की मौत कई घायल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में कोटेश्वर के पास चोपड़ा मार्ग पर एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक परिवार की दो महिलाओं की मृत्यु हो गयी ।

Image

प्रतिकात्मक फोटो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

देहरादून: बारिश के दिनों में उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करना काफी खतरनाक है। खासकर, वाहनों के खाई में गिरने की आशंका बनी रहती है। ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले में कोटेश्वर के पास से आया है, जहां चोपड़ा मार्ग पर गुरुवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक परिवार की दो महिलाओं की मृत्यु हो गयी । राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) कार्यालय से मिली जाानकारी के अनुसार, चोपड़ा से डूंगरी जा रहा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया । दुर्घटना के समय वाहन में एक परिवार के छह लोग सवार थे ।

एसडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया । उन्होंने बताया कि दो महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि चार अन्य लोगों को घायल अवस्था में खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्घटना का शिकार हुआ परिवार रूद्रप्रयाग जिले के डूंगरी गांव का रहने वाला था। मृतक महिलाओं की पहचान कल्पेश्वरी देवी (68) तथा उनकी पोती आरती (24) के रूप में हुई है जबकि उनके पति बुद्धि लाल (70), उनके पुत्र जीतपाल (50), पुत्रवधु देवेश्वरी देवी (45) तथा उनकी एक अन्य पोती पूजा (27) घायलों में शामिल हैं।

(इनपट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article