Firozabad News: ट्रेन से भागे, बच्चे को बनाया बंधक, फिर एनकाउंटर में ढेर हुए दो इनामी बदमाश; फायरिंग में 2 जवान भी घायल

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस और इटावा एसओजी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर हो गए। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Firozabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में इटावा के विशेष अभियान दल (एसओजी) और पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि शुक्रवार को हुई एक मुठभेड़ में दो कथित इनामी बदमाश मारे गए। इस दौरान गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह एनकाउंटर दोपहर के आसपास शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नीम खरिया गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी 3 जुलाई को इटावा में हुई झपटमारी की एक वारदात में वांछित थे और पुलिस का पीछा किए जाने पर उन्होंने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी।

Firozabad Encounter

फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (प्रतीकात्मक फोटो)

ट्रेन से उतरकर भागे आरोपी

आगरा के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस. के. भगत ने बताया कि इटावा एसओजी और निगरानी (सर्विलांस) टीम को सूचना मिली थी कि दोनों वांछित अपराधी गाजियाबाद से झारखंड जा रही संबलपुर एक्सप्रेस में सवार हैं। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद उसकी तलाशी शुरू की। दोनों आरोपी ट्रेन से उतरकर पास के एक गांव की ओर भाग गए। पीछा किए जाने पर उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए एक बच्चे को कथित तौर पर बंधक बना लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

End of Feed