महोबा: बुंदेलखंड़ के महोबा जिले में बुधवार-गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां हाईवे पर दो ट्रकों के आमने-सामने टकरा जाने से ट्रकों में आग लग गई। इस हादसे में ट्रक में मौजूद दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर एएसपी, एसडीएम सहित यातायात और फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। जहां फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने बमुश्किल ट्रकों की आग को बुझाया। मृतकों के शवों को बाहर निकाल कर मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से जलकर खाक हुए ट्रकों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू ढंग से शुरू कराया है।
महोबा ट्रक एक्सीडेंट
इस हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी भयावह नजर आ रहा है। वीडियो में दोनों ट्रक धू-धूकर जलते नजर आ रहे हैं। आग की लपटें काफी ऊंची प्रतीत हो रही हैं। इससे कयास लगाया जा सकता है कि दोनों ट्रक चालक काफी स्पीड में रहे होंगे, जिससे गाड़ियों के टकराने से आग लग गई होगी। दोनों चालक कहां के रहने वाले थे अभी इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
