Haridwar: नहर में नहाते समय डूबा भाई, बचाने कूदीं दो बहनें हुई लापता, तलाश अब तक जारी

Haridwar: हरिद्वार के गंगनहर में पानी के तेज बहाव में अपने भाई को बहता देख उसकी दो बहनों ने भी छलांग लगा दी, जिसके बाद से दोनों लापता हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों व जल पुलिस के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका।

Haridwar: हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में रविवार को गंगनहर में पानी के तेज बहाव में अपने भाई को बहता देख उसकी दो बहनों ने भी छलांग लगा दी, जिसके बाद से दोनों लापता हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक हादसा बहादराबाद-सिडकुल मार्ग पर गंगनहर पर बने छठ पूजा घाट पर दोपहर बाद हुआ। नहाते समय 12 साल का वंश पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसने बताया कि उसे बचाने के लिए उसकी दो बहनों ईशा (14) और मनीषा (15) ने भी गंगनहर में छलांग लगा दी।

Two sisters went missing in Ganganahar

बहते भाई को बचाने कूदीं दो बहने हुई गंगनहर में लापता

पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने भाई को तो किसी तरह बचा लिया मगर दोनों बहनें पानी के तेज बहाव में बह गईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों व जल पुलिस के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का मूल निवासी है और यहां के सलेमपुर क्षेत्र में रहता है।

End of Feed