शादी की शहनाइयों के बीच पसरा सन्नाटा; जोधपुर में दो सगी बहनों की रहस्यमयी मौत से सनसनी

जोधपुर के मनाई गांव में दो सगी बहनों की शादी से ठीक पहले हुई रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं, जब दोनों युवतियां संदिग्ध हालात में अचेत मिलीं और अस्पताल में मृत घोषित कर दी गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके।

Jodhpur Sisters Death: जोधपुर के मनाई गांव में खुशियों का माहौल उस समय शोक में बदल गया, जब शादी वाले घर में दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि, दोनों युवतियों ने कथित रूप से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। 25 वर्षीय शोभा और 23 वर्षीय विमला का विवाह शनिवार को निर्धारित था। शुक्रवार रात तक घर में शादी की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही थीं। इसी बीच अचानक यह दर्दनाक घटना सामने आई। परिजनों ने जब दोनों को खोजा, तो वे अचेत अवस्था में मिलीं। तुरंत उन्हें जोधपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने सभी के मन में सवाल खड़े कर दिए है।

Two Sisters Die Mysteriously Hours Before Their Marriage in Jodhpur (Symbolic Photo)

जोधपुर में शादी से पहले दो बहनों की रहस्यमयी मौत (सांकेतिक फोटो)

अचानक बिगड़ी तबीयत

एडीसीपी रोशन मीणा के अनुसार, शुक्रवार देर रात तक घर में शादी का उत्सव चलता रहा। करीब आधी रात के समय दोनों होने वाली दुल्हनें अपने कमरे में आराम करने चली गईं। उन्होंने बताया कि तड़के लगभग 4 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। घबराए परिजन तुरंत उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर घर लाए गए और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं।

End of Feed