शहर

Farrukhabad Double Murder: दो भाईयों की हत्या, कुएं में फेंके शव; फिर कैसे आ गए बाहर

Farrukhabad Double Murder : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दो भाईयों की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिए गए। बाद में हत्यारे दोनों शवों को बाहर निकाल कर छोड़कर भाग गए।

Image

फर्रुखाबाद में भाईय़ों की हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Farrukhabad Double Murder : फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज क्षेत्र में खेत में फसल काटने गये दो सगे भाईयों के शव बृहस्पतिवार को एक सूखे कुएं के पास मिले। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जहानगंज थाना क्षेत्र के वंथलसाहपुर गांव का निवासी गुलाब सिंह (32) और उसका भाई दारा सिंह (25) बुधवार की शाम फसल काटने के लिए अपने खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे, देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की।

कुएं के बाहर मिले शव

उन्होंने बताया कि आज सुबह परिजन को गुलाब और दारा के शव एक सूखे कुएं के पास मिले, कुएं के अंदर भी खून के निशान पाये गये हैं, इससे यह संदेह हो रहा है कि दोनों भाइयों की हत्या करके शवों को पहले कुएं में फेंका गया, उसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है, इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article