ग्रेटर नोएडा में भी इंदौर जैसी स्थिति! कई लोगों की सेहत खराब, अथॉरिटी का अलग ही दावा

Greater Noida Contaminated Water: ग्रेटर नोएडा में दूषित पानी का खतरा फिर लोगों की सेहत पर मंडराता नजर आ रहा है। लेकिन इस समस्या को लेकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और जिला प्रशासन आमने-सामने हैं। अथॉरिटी का कहना है कि कोई बीमार नहीं है, वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि यहां कई लोगों के बीमार होने की सूचना मिलने पर हेल्थ कैंप लगाया जा रहा है।

Greater Noida Contaminated Water: ग्रेटर नोएडा में दूषित पानी की समस्या फिर गंभीर रूप लेती हुई नजर आ रही है। लोगों पर एक बार फिर स्वास्थ्य संबंधी खतरा मंडरा रहा है। यह परेशानी ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 सेक्टर में अधिक नजर आ रही है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और जिला प्रशासन के बयानों में दूषित जल को लेकर साफ तौर पर विरोधाभास दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर अथॉरिटी का कहना है कि उनकी टीम जब डेल्टा-1 सेक्टर पहुंची तो वहां कोई भी बीमार व्यक्ति नहीं मिला। वहीं दूसरी तरफ, जिलाधिकारी की ओर से जारी बयान में यह स्पष्ट किया गया है कि इसी सेक्टर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप लगाया जा रहा है और कई लोग पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी बीमारियों से पीड़ित पाए गए हैं।

Untitled design (19)

ग्रेटर नोएडा में दूषित जल की समस्या (Photo- Canva)

जिलाधिकारी के निर्देश पर हेल्थ कैंप का आयोजन

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने डेल्टा-1, ग्रेटर नोएडा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतम बुद्ध नगर डॉ. नरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डाढा, दनकौर के माध्यम से यह शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. शिल्पी शुक्ला, फार्मासिस्ट वेद प्रकाश, स्टाफ नर्स कुसुम और वार्ड बॉय कृष्णा कुमार मौजूद रहे। इस दौरान कुल 23 लोगों के हेल्थ की जांच की गई, जिनमें से 7 मरीज उल्टी और दस्त से प्रभावित पाए गए, जिनका मौके पर उपचार किया गया।

End of Feed