गुजरात में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से 2 की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Gujrat Fire: सुरेंद्रनगर के लिमडी इलाके की वोरा सोसायटी में देर रात घर में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

Gujrat Fire: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां लिमडी इलाके (Limbdi house fire) की वोरा सोसायटी में देर रात एक घर में अचानक आग लग गई। यह मकान रिहायशी क्षेत्र में था, इसलिए आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घर के अंदर उस समय तीन लोग मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीसरे व्यक्ति को किसी तरह बाहर निकाला गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, परिवार के कुछ लोगों को शक है कि मोबाइल ब्लास्ट की वजह से भी यह हादसा हो सकता है। फिलहाल, आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा भी तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

End of Feed