ट्रेन में बनाया फर्जी ईमेल, बदलते रहे होटल और नेटवर्क; गुजरात की अदालतों को बम की धमकी देने वाले दो आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार

Gujarat News: गुजरात हाई कोर्ट और सूरत सेशन कोर्ट को बम धमाके की धमकी देने वाले ईमेल मामले में अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में चेन्नई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर अदालत की कार्यवाही प्रभावित करने के लिए धमकी भरे ईमेल भेजने का आरोप है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अपनी पहचान और लोकेशन छिपाने के लिए नए ईमेल, अलग-अलग नेटवर्क और दूसरे लोगों के नाम पर जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था।

Gujarat News: गुजरात हाई कोर्ट और सूरत सेशन कोर्ट को बम धमाके की धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने चेन्नई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अदालत की कार्रवाई बाधित करने और लंबित मामले में एक आरोपी की कोर्ट में पेशी टालने के इरादे से कथित तौर पर धमकी भरे ईमेल भेजे थे।

Gujarat Court Bomb Threat Accused

48 घंटे में साइबर क्राइम ब्रांच ने सुलझाई पूरी साजिश

5 सितंबर को दो धमकी भरे ईमेल

पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को सुबह 11:57 बजे और 11:59 बजे नए बनाए गए ईमेल आईडी से धमकी भरे ईमेल भेजे गए। इनमें गुजरात हाई कोर्ट और सूरत सेशन कोर्ट में बम धमाका होने का दावा किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने ईमेल से जुड़े तकनीकी डेटा की जांच शुरू की।

End of Feed